Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

बीएड कॉलेज की निदेशक साढ़े चार हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

वाणिज्य कर विभाग का टैक्स असिस्टेंट पचास हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर स्पेशल यूनिट (प्रथम) टीम ने कार्रवाई करते हुए मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ग्राम मदाउ (मानसरोवर) तहसील सांगानेर जयपुर की निदेशक भंवर कंवर को परिवादी से 4 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत बीएड स्टूडेंट की अटेंडेंस पूरी करने के बदले मांगी गई थी।

एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर स्पेशल यूनिट (प्रथम) को परिवादी ने शिकायत दी थी कि मीरा केशव शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, मदाऊ (मानसरोवर) की निदेशक भंवर कंवर उसकी अटेंडेंस पूरी करने के बदले पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रही है। जिस पर एसीबी के डीआईजी अनिल कायल के सुपरविजन में शिकायत का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस निरीक्षक अर्चना मीणा के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए मीरा केशव महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की निदेशक भंवर कंवर को 4 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *