Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
BUSINESS

बी. साईराम ने कोल इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का संभाला कार्यभार

सीआईएल के चेयरमैन बी. साईराम
सीआईएल के चेयरमैन बी. साईराम

नई दिल्‍ली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बी. साईराम ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वह नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के पद पर कार्यरत थे।सीआईएल ने शेयर बाजार को मंगलवार को सीएमडी पद का कार्यभार संभालने की जानकारी दी।

शेयर बाजार को दी सूचना के मुताबिक बी. साईराम ने कोयला विभाग के अतिरिक्त सचिव सनोज कुमार झा का स्थान लिया है। झा ने 31 अक्टूबर को पीएम प्रसाद की सेवानिवृत्ति के बाद एक नवंबर से सीआईएल के अंतरिम चेयरमैन का कार्यभार संभाला था। बी. साईराम ने 15 दिसंबर से कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया। भारत के घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की 80 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी है।

कोल इंडिया चेयरमैन बी. साईराम ने कार्यभार संभालने के बाद एक बयान में ऑपरेशनल एक्सीलेंस हासिल करने पर टीम मेंबर्स के साथ अपना विजन शेयर किया। उन्‍होंने घरेलू ऊर्जा की बढ़ती मांग के बीच कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के रिकॉर्ड उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के लिए अपने प्रयास तेज करने के घोषणा की।

उन्होंने सब्सिडियरी कंपनियों के सीएमडी के साथ एक वर्चुअली बैठक की, जिसमें सुरक्षा और गुणवत्ता के नियमों का पालन करते हुए इस साल के कोयला उत्पादन लक्ष्यों को हासिल करने का आह्वान किया। बैठक में डायरेक्टर (एचआर) डॉ. विनय रंजन, डायरेक्टर (मार्केटिंग) मुकेश चौधरी, डायरेक्टर (फाइनेंस) मुकेश अग्रवाल और डायरेक्टर (टेक्निकल) अच्युत घटक शामिल हुए।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *