
बाबा साहब के सपने का पूरा कर रही मोदी योगी सरकार
लखनऊ, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने संविधान शिल्पी भारत रत्न ,बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र व आत्मिक श्रद्धांजलि अर्पित की है. केशव प्रसाद मौर्य ने Saturday को अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस अवसर पर उप Chief Minister ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने जो सपना देखा था उसे मोदी योगी की सरकार निरंतर पूरा करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बाबा साहब शरीर छोड़कर गये हैं लेकिन संविधान के रूप में विचार के रूप में वह आज भी मौजूद हैं और बाबा साहब सार्वकालिक हैं.
बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा मिलकर ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ लेकर साकार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि डबल इन्जन सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसके द्वारा सभी गरीबों के हित के कार्य हो रहे हैं तथा चहुंमुखी विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के विचारों व आदर्शों का न केवल अनुकरण करना चाहिए, बल्कि आत्मसात भी करना चाहिए.
(Udaipur Kiran) / बृजनंदन
