

रांची, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . Bihar विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिलों, मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया.
पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ प्रदेश पदाधिकारी, रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर और लड्डू बांट कर खुशियां मनाई एवं शुभकामनाएं दीं. पूरा कार्यालय भारत माता की जय से गूंज उठा.
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को लड्डू खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दीं.
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने Bihar Jharkhand के कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए तथा जनता को एनडीए पर प्रचंड भरोसा जताने के लिए आभार प्रकट किया तथा ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, Chief Minister नीतीश कुमार, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित एनडीए के नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
मरांडी ने कहा कि Bihar की ऐतिहासिक जीत सुशासन की जीत है, सबका साथ, सबका विकास की, राष्ट्रवादी विचारों की जीत है.
उन्होंने कहा कि Bihar की जनता ने एनडीए गठबंधन पर दिल खोलकर भरोसा जताया है और यही भरोसा एनडीए की ताकत है.
उन्होंने कहा कि Bihar की जनता ने केवल विधानसभा चुनाव में Bihar को ही नहीं जिताया है बल्कि लोकतंत्र को मजबूत किया है और लोकतंत्र के विरोधियों को सबक सिखाया है.
उन्होंने कहा कि Bihar विधानसभा चुनाव परिणाम देश की राजनीति को नई दिशा देगा.
घाटशिला उपचुनाव परिणाम पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि यह जीत सहानुभूति की जीत है. हेमंत सरकार की नाकामियों पर सहानुभूति हावी रही. इस परिस्थिति में हुए उपचुनाव में ऐसा स्वाभाविक होता है.
मौके पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि Bihar की जीत ने सुशासन विकास की राजनीति को गति प्रदान की है.
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि Bihar विधानसभा चुनाव के परिणाम ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकारा है.
प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि Bihar की जनता जंगलराज, लूट भ्रष्टाचार की सोच को दोबारा स्वीकार नहीं कर सकती. अब Bihar प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के साथ डबल इंजन की सरकार में तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो चुका है.
प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने भी Bihar की जनता और एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
वरिष्ठ नेता एवं मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि Bihar की जीत ने इंडी गठबंधन के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार, सनातन पर हमला, छठ पूजा के अपमान पर बड़ी चोट की है.
इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह ने बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि Bihar विधानसभा चुनाव में विकास बनाम विनाश की सोच ही मुद्दा था. जनता ने सबका साथ, सबका विकास को प्रचंड बहुमत दिया है.
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, भानु प्रताप शाही, विकास प्रीतम, आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, सुनीता सिंह, कार्यालय मंत्री हेमंत दास सहित शिवपूजन पाठक, प्रतुल शाह देव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
