Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

बागपत एसपी ने कार से उतरवाई काली फिल्म,दी चेतावनी

गाड़ी की काली फ़िल्म उतारते बागपत एसपी सूरज कुमार

बागपत, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बागपत जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी है। शनिवार को एसपी सूरज कुमार राय ने काली फिल्म लगी गाड़ी को रुकवा कर उसकी फिल्म उतारी और वाहन चालक को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। संदेश साफ है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बता दें कि एसपी सूरज राय शनिवार को बड़ौत तहसील दिवस में जनसमस्याएं सुनने के बाद बागपत लौट रहे थे। रास्ते में सरूरपुर गांव के पास उन्होंने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक सेंट्रो कार देखी, कार पर काली फिल्म लगी थी। एसपी सूरज कुमार राय ने तुरंत सेंट्रो कार को रुकवाया। खुद गाड़ी से उतरकर सेंट्रो कार चालक के पास पहुंचे। गाड़ी की काली फिल्म को हटाया। एसपी ने वाहन चालक को यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी और कार्रवाई की चेतावनी दी।

उनका संदेश साफ है कि किसी भी कीमत पर यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा, जो लोग अभी भी भ्रम में जी रहे हैं ,वह खुद ही गाड़ी से हूटर और काली फिल्म उतार लें अन्यथा बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जनपद में पहले भी वाहनों पर कड़े नियम अपनाए गए हैं। बुलेट मोटरसाइकिल से तेज आवाज करने पर 30 हजार से ऊपर तक का चालान किया जा चुका है। एसपी ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं से बचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी निर्देशित किया कि यातायात नियमों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *