
बहराइच, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . जिले की रुपईडीहा थाना पुलिस ने चेकिंग के दाैरान एक युवक काे गिरफ्तार किया है. उसके पास से 24 से अधिक की मात्रा में कोडीन युक्त अनरेक्स कफ सीरप बरामद हुआ है.
थानाध्यक्ष रुपईडीहा रमेश सिंह ने sunday काे बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.एक सूचना के बाद पुलिस ने राहुल पैलेस के आगे पतंजलि वाली गली स्थित एक प्रतिष्ठान से नीरज दीक्षित नाम के युवक काे गिरफ्तार किया है.आराेपित जनपद लखीमपुर खीरी के ईशानगर सरैया का रहने वाला है. उसके पास से 24 से अधिक मात्रा में कोडीन युक्त अनरेक्स कफ सीरप बरामद किया है. अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है.
—————
(Udaipur Kiran) / Harsh Gautam
