Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एयरपाेर्ट पर जानवर की खोपड़ी के साथ फ्रांसीसी पति-पत्नी की गिरफ्तारी के बाद जमानत, मामले की जांच जारी

एयरपाेर्ट पर जानवर की खोपड़ी के साथ फ्रांसीसी पति-पत्नी की गिरफ्तारी के बाद जमानत, मामले की जांच जारी

बीकानेर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नाल सिविल एयरपोर्ट पर शनिवार (13 दिसंबर) रात सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान फ्रांसीसी पति-पत्नी के पास जानवर की खोपड़ी मिली। रविवार को इन्हें वाइल्ड लाइफ एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। खोपड़ी किस जानवर की है, इसकी पहचान के लिए इसे देहरादून लेबोरेट्री भेजा जाएगा। आरोपी पति-पत्नी को रविवार को गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही जमानत मिल गई। वहीं, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी रहेगी।

वन मंडल बीकानेर के डीएफओ वेंकटेश ने बताया- एयरपोर्ट प्रशासन की सूचना पर संदिग्ध आइटम को जब्त किया गया। शुरुआत में वह आर्टिफिशियल लग रहा था। पुष्टि के लिए बीकानेर के वेटरनरी विश्वविद्यालय में राज्य पशु चिकित्सा लैब भेजा गया है। यदि जांच में यह वन्यजीव का अंग पाया गया, तो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने में 20 से 25 दिन लगते हैं। दिल्ली में फ्रांस के दूतावास को भी इसकी सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि दोनों आठवीं बार भारत घूमने आए हैं।

जांच में खोपड़ी हड्डी की और सींग लकड़ी के होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग तस्करी के एंगल से भी जांच कर रहा है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे भारत घूमने आए हैं। नागालैंड में एक प्रदर्शनी से जानवर की खोपड़ी जैसा दिखने वाला आइटम खरीदा था। शुक्रवार को वे बीकानेर पहुंचे थे। विदेशी दंपती से मिले आइटम में जानवर की हड्‌डी होने की सूचना पर लोगों ने वन विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *