Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बलिया पुलिस ने अपहर्ता मो. जैद को मुठभेड़ में दबोचा

गिरफ्तार बदमाश

बलिया, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तीन वर्ष के मासूम मो. फुजैल अहमद का अपहरण करने वाले बदमाश को उभांव पुलिस ने सोमवार देर रात एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तार बदमाश मो. जैद उर्फ सलमान के पैर में गोली लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ला ने बताया कि उभांव पुलिस टीम द्वारा साहूनपुर में सोमवार की रात करीब साढ़े बारह बजे चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगा। संदिग्ध ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गयी। जिसमें मो. जैद उर्फ सलमान पुत्र रफतउल्ला निवासी एकसार पिपरौली बडागंव थाना उभांव के बांए पैर मे गोली लगी।

पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश मो. जैद उर्फ सलमान ने ही 11 दिसम्बर को तीन वर्षीय मो. फुजैल अहमद पुत्र असलम निवासी एकसार पिपरौली बडागांव थाना उभांव का अपहरण किया था। एएसपी श्री शुक्ल ने बताया कि घायल बदमाश मो. जैद उर्फ सलमान का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।

————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *