
-झलपी के किसान शिव कुमार बोले—“मेहनत का पूरा दाम मिल रहा
बलरामपुर, 7 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धान खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और बिना किसी बाधा के जारी है. बलरामपुर जिले में भी किसानों से सुचारू रूप से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है. खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था बेहतर होने से किसान संतोष जता रहे हैं.
बलरामपुर विकासखंड के झलपी ग्राम पंचायत के किसान शिव कुमार इस वर्ष धान बेचने पहुंचे. उन्होंने बताया कि टोकन कटाने से लेकर धान बेचने तक की पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और व्यवस्थित रही. केंद्र पर पहुंचते ही कर्मचारियों द्वारा तुरंत तुलाई कर उनका 102 बोरी धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया.
शिव कुमार ने बताया कि इस वर्ष वे लगभग 330 बोरी धान बेचने वाले हैं, जिससे उन्हें अच्छी आर्थिक आय की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से मेहनत का पूरा दाम मिलता है. उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष मिलने वाली राशि से वे अपने बच्चों के विवाह का खर्च आसानी से पूरा कर सकेंगे.
शिव कुमार ने Chief Minister विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है. समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों को सीधा आर्थिक लाभ देने वाला कदम है, जिससे उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित होता है.
खरीद केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार वजन-मापक, बारदाना, गुणवत्ता परीक्षण, स्टॉक प्रबंधन और टोकन व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है. जिला प्रशासन भी प्रत्येक खरीदी केंद्र की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है, ताकि किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो.
इस वर्ष की धान खरीद व्यवस्था ने शिव कुमार जैसे सैकड़ों किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का दरवाज़ा खोला है. बेहतर खरीदी प्रणाली किसानों को न सिर्फ स्थिर आय दे रही है, बल्कि उनके भविष्य के सपनों को पूरा करने की उम्मीद भी जगाई है.
—————
(Udaipur Kiran) / विष्णु पांडेय
