Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

पश्चिम मिदनापुर के दांतन में केले से लदी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

एक्सीडेंट बेलदा
राष्ट्रीय मार्ग 16 एक्सिडेंट
भीषण एक्सीडेंट दातान
Datan एक्सीडेंट

पश्चिम मिदनापुर, 27 सितम्बर (Udaipur Kiran News) ।

जिले के दांतन थाना क्षेत्र के बामुनपुकुर इलाके में शनिवार सुबह एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, बेलदा से दांतन की ओर केले से लदी पिकअप वैन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर तेज रफ्तार में आगे चल रही एक लोरी से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि चालक व अन्य सवार लोग बाल-बाल बच गए और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप वैन केले से पूरी तरह भरी थी और तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना की जानकारी मिलने पर दांतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।

लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोग चिंतित हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *