Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

बांदा: गांजा की अवैध खेती करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

बांदा, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की थाना तिंदवारी पुलिस ने गांजा की अवैध खेती करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो 261 ग्राम अवैध हरा गांजा एवं 505 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया है।

तिंदवारी थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि ग्राम माचा निवासी एक व्यक्ति अपने घर के अंदर बाड़े में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है और गांजा को सुखाकर बिक्री की तैयारी में हैं। सूचना के आधार पर तिंदवारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिंगवा डेरा के पास से अभियुक्त को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम माचा निवासी जगन्नाथ के पुत्र चुनवाद के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने घर के अंदर बाड़े में गांजे की खेती किए जाने की पुष्टि हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।———–

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *