Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

बांदा: नकाबपोश बदमाश ने पूर्व प्रधान के भाई को मारी गोली, हालत नाजुक

बदौसा थाना

बांदा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र स्थित चंदौर गांव में पूर्व प्रधान के भाई पर नकाबपोश बदमाश ने गोली चला दी। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है। पूर्व प्रधान रामानुज गर्ग के बड़े भाई राजा भैया गर्ग रोज की तरह शुक्रवार भोर में पशुबाड़े की ओर जा रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे नकाबपोश बदमाश ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली राजा भैया के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी अतर्रा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें कानपुर स्थित हायर सेंटर भेजा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी हुई है।———–

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *