बांधवगढ़ के एसडीएम सड़क हादसे में घायल

बांधवगढ़ एस डी एम के वाहन को स्कॉर्पियो वाहन ने मारी ठोकर एसडीएम घायल

उमरिया (Madhya Pradesh) 17 नवंबर (Udaipur Kiran) . उमरिया जिले के एनएच 43 पर नौरोजाबाद बाइपास के पास हुए सड़क हादसे में बांधवगढ़ के एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह और उनके ड्राइवर अनिल घायल हो गए. दोनों को जिला अस्पताल उमरिया में भर्ती कराया गया. बांधवगढ़ का राष्ट्रीय उद्यान देश का प्रमुख वन्य अभयारण्य है. इसका चीतों के संरक्षण में अहम योगदान है.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा sunday देररात हुआ. एसडीएम के सरकारी वाहन की बाइपास पर एक स्कार्पियो से टक्कर हो गई. सिंह पाली की ओर जा रहे थे. जोरदार टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कार्पियो चालक कुछ देरबाद गाड़ी छोड़कर रफूचक्कर हो गया.

चिकित्सकों के अनुसार, एसडीएम को कमर में गंभीर चोट आई है. ड्राइवर अनिल के दोनों हाथ में चोटें आई हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपित स्कार्पियो चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

(Udaipur Kiran) / सुरेन्‍द्र त्रिपाठी

Leave a Comment