Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

मुर्शिदाबाद में भारत-बांग्लादेश सीमा से बांग्लादेशी घुसपैठिया और भारतीय दलाल गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित

मुर्शिदाबाद, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से बुधवार तड़के एक बांग्लादेशी घुसपैठिया और एक भारतीय दलाल को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक की पहचान मरूफ अली के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के चापाईनवाबगंज इलाके का निवासी है। वहीं, गिरफ्तार भारतीय दलाल की पहचान अंसर अली के रूप में की गई है, जो मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला थाना अंतर्गत रामनगर का निवासी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रानीनगर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाके में एक बांग्लादेशी युवक को भारत में अवैध रूप से घुसाने की कोशिश की जा रही है। सूचना के आधार पर, पुलिस ने बुधवार तड़के कटलमारी ग्राम पंचायत इलाके में छापेमारी की और इस दौरान दोनों व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में पता चला कि एक आरोपित बांग्लादेश का रहने वाला है, जबकि दूसरा भारत का नागरिक है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बांग्लादेशी को भारत में घुसने में भारतीय दलाल अंसर अली ने मदद की थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उनकी हिरासत की मांग करेगी।

मुर्शिदाबाद जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक बांग्लादेशी और एक भारतीय। बांग्लादेशी युवक ने भारतीय दलाल की मदद से देश में घुसपैठ की थी। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सीमा सुरक्षा बल की 143वीं बटालियन के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोने की तस्करी के एक प्रयास को नाकाम किया था। सूत्रों के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले के हाकिमपुर सीमा चौकी पर चलाए गए अभियान में बीएसएफ ने एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा था। उसके पास से 579 ग्राम वजन की सोने की ईंट बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 76.50 लाख रुपये बताई जा रही है। बाद में गिरफ्तार तस्कर को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *