
मुरादाबाद, 8 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बांग्लादेशी घुसपैठिये किसी कीमत पर वोटर नहीं बनने चाहिए. यह बातें Uttar Pradesh के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को मुरादाबाद के सर्किट हाउस में मुरादाबाद मंडल के विभिन्न जनपदों के जिला प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के साथ एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान कहीं.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एसआईआर अभियान को साथ प्रतिशत पूर्ण करने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क करें. फर्जी वोटरों के नाम हटवाएं और सही वोटरों को जुड़वाने का काम करें.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आम जनता के लिए एसआईआर गंभीर मुद्दा है. पार्टी के बीएलओ -1, बीएलओ -2 का सहयोग करें. पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी लापरवाहीं न बरतें. मतदाता सूची 2003 के अनुसार मृत और फर्जी वोटरों के नाम कटवाएं. इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ टोली बनाकर घर-घर जनसंपर्क करना होगा. इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी लें. विकास की योजनाएं कहां तक पहुंची है. अगले साल पंचायत चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव आएंगे. इस कारण पार्टी की तैयारी मजबूत रहनी चाहिए.
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
