Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

बनियाठेर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 50000 के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

फोटो
फोटो
फोटो

संभल, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की बनियाठेर थाना पुलिस ने मुठभेड़ में 50000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। इस दौरान एक सिपाही भी घायल हुआ है।

जनपद संभल की चंदौसी के बनियाठेर थाना पुलिस द्वारा ग्राम नेहटा के जंगल में चैकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 422/2025 धारा 309 (4) बीएनएस में प्रकाश में आये व वांछित अभियुक्त इमरान को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, एक मोटर साइकिल हीरो स्पलेन्डर बिना नम्बर बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गई जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में इमरान के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा आरक्षी नीरज भी घायल हो गया दोनों घायलों को उपचार हेतु संयुक्त चिकित्सालय में भेजा गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी चन्दौसी व आस-पास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त पर जनपद मुरादाबाद पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह पुलिस नेहटा रोड़ से चंदौसी को जाने वाली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस के द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायर किए गए जिसमें उसके गोली लगी। इस व्यक्ति का नाम इमरान है जो बरेली के अलीगंज थाने का रहने वाला है तथा भोजपुर के ग्राम पीपलसाना में लूट में वांछित चल रहा था। इस पर 50000 का इनाम घोषित है। इससे एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं और घटनास्थल पर दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।

(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *