
नई दिल्ली, 07 दिसंबर (Udaipur Kiran) . बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ऑफ Maharashtra (बीओएम) ने भी sunday को रेपो रेट से जुड़ी उधारी दर (आरएलएलआर) के ऋणों में 0.25 फीसदी की कटौती की है. इस कटौती से बैंक के घर, वाहन और शिक्षा सहित अन्य ऋण दर सस्ते हो जाएंगे.
बैंक ऑफ Maharashtra की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि Saturday से प्रभावी संशोधन के साथ बैंक का आवास ऋण 7.10 फीसदी ब्याज दर से और कार ऋण 7.45 फीसदी से शुरू होगा, जो बैंकिंग उद्योग में सबसे कम है. बैंक ने ऋण की दर में कटौती का फैसला रिजर्व बैंक के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद किया है.
उल्लेखनीय है कि आरबीआई के प्रमुख नीतिगत दर में कटौती के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक ने रेपो रेट से जुड़े लोन पर ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाया था. रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती की थी, जिससे रेपो रेट 5.50 फीसदी से घटाकर 5.25 फीसदी हो गया है.
—————
(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर
