
अब ओम शांति बंद करो, ओम क्रांति क्रांति क्रांति शुरू करो : रामभद्राचार्य
मथुरा, 16 नवम्बर(Udaipur Kiran) . बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का sunday काे मथुरा में समापन हुआ. इस दौरान Madhya Pradesh के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने बागेश्वर महाराज की पदयात्रा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बागेश्वर धाम महाराज की यश, कीर्ति इसी तरह से बहती रहे. आगे कहा कि यह बांके Biharीजी का धाम है. यहां क्या सड़क, क्या मकान सब महान हैं, जिस तरह से अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्कुरा रहे हैं, एक दिन उसी तरह से बांके Biharी भी मुस्कुराएंगे.
बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा वृंदावन पहुंची. 10 दिवसीय सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा ने आखिरी दिन जैसे भगवान श्रीबांकेBiharी जी की नगरी में प्रवेश करते ही बाबा बागेश्वर और साथ सभी संतो ने दंडवत प्रणाम किया. बाबा बागेश्वर सहित सभी संतों ने वृंदावन की पावन रज को अपने माथे पर लगाया और एक-दूसरे को गले लगाकर यात्रा सफलता की शुभकामनाएं दीं.
वृन्दावन धाम में प्रवेश का यह क्षण इतना भावुक था कि बागेश्वर महाराज की आँखों से खुशी के आँसू निकल आए. पिछले 10 दिनों से पदयात्रा में साथ चल रहे बद्रीनाथ वाले महाराज और राजू दास महाराज भी भावुक दिखाई दिए. सभी संतों की आँखों में आध्यात्मिक आनंद और अपार भक्ति की चमक साफ झलक रही थी. पदयात्रा वृन्दावन मोड़ पर चारधाम मंदिर मैदान में आयोजित धर्मसभा में देश भर से जुटे संत महंतो और धर्माचार्यों का स्थानीय भक्तों ने स्वागत करते हुए ‘जय राधे जय कृष्ण’ के जयकारों से वातावरण को भक्ति-मय कर दिया. भव्य समारोह के बाद ठाकुर बांकेBiharी को धर्मध्वजा अर्पित करने के बाद यात्रा का समापन हो गया. 150 किमी चली यात्रा का समापन भी इतना भव्य कि एमपी के Chief Minister , राजनेता और फिल्मी सितारों से सजे मंच पर नामी संत-महंत की गरिमामयी उपस्थिति रहीं.
सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में आज Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव भी शामिल हुए. पदयात्रा के बीच में शामिल हुए एमपी के Chief Minister मोहन यादव कुछ देर पैदल चले और फिर सड़क पर बैठकर धीरेन्द्र शास्त्री के साथ भोजन किया. जगतगुरु रामभद्राचार्य, देवकी नंदन ठाकुर, ज्ञानानंद जी महाराज, सुतीक्ष्ण जी महाराज, फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी सहित कई संत-महंत भी पहुंचे.
शुरू करो ओम क्रांति सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के अंतिम पड़ाव चारधाम पर आयोजित सभा मंच से जगगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अब ओम शांति बंद करो, ओम क्रांति क्रांति क्रांति शुरू करो. प्रत्येक हिन्दू कन्या झांसी की रानी बनेगी. प्रत्येक हिन्दू घर में तुलसी व द्वार पर गाय रखे. एक गाय के दर्शन से 99 करोड़ देवी देवताओं के दर्शन होते हैं. आगामी समय में दिल्ली से कश्मीर तक यात्रा की जाएगी. जिसमें वह स्वयं पूरे समय उपस्थित रहेंगे. कश्मीर को एक बार फिर से भारत का स्वर्ग बनाएंगे. प्रत्येक हिन्दू हनुमान चालीसा का पाठ करे. नारी का सम्मान करें. नारी नर्क की खाई नहीं हो सकती. सभी हिन्दू जुड़े और जोड़ने का कार्य करें
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा यह शक्ति की नगरी से भक्ति की नगरी की यात्रा थी. जिसमें सभी ने अपनी श्रद्धा और समर्पण से पूर्ण किया, लेकिन इसका उद्देश्य पूरा हुआ या नहीं यह देखना होगा. उन्होंने मौजूद लाखों लोगों को पंच प्रण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि सभी संकल्प लें कि सभी हिन्दू जुड़े और जोड़ने का कार्य करेंगे. इसके अलावा हर गांव में सनातन यात्रा, हर घर धर्म ध्वजा लहराने, अवैध धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने का प्रण लेना होगा.
छटीकरा स्थित चारधाम मंदिर पर पहुंचने पर पदयात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया. यहां जगगुरु रामभद्राचार्य महाराज को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंच पर पहुंचे. काशी के ब्राहमणों ने संतों की आरती उतारी. माना जा रहा है, कि बंदावन में यात्रा समापन के दौरान दो लाख अनुयायी पहुंचे हैं. पदयात्रा के विराम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गुरुदेव जगगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज, मालूक पीताधीश्वर, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और कथावाचक देवकी नंदन सहित ब्रज के सभी साधु-संत उपस्थित रहें. सनातन एकता धार्मिक पदयात्रा के समापन को लेकर जिल्ला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे. छटीकरा से आने वाली पदयात्रा को लेकर रूट डायवर्जन और वृंदावन में बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को डायवर्ट किया गया.
(Udaipur Kiran) / महेश कुमार
