Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरफ्तार

जयपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सांगानेर और प्रतापनगर थाना क्षेत्र से अवैध नशीली दवाओं व इंजेक्शन की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं, इंजेक्शन और नकद राशि बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से प्रतिबंधित दवाइयों का व्यापार करने वाले अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। गौरतलब है कि सीएसटी ने दो फार्मासिस्ट के घर पर छापामारी करते हुए प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा जब्त किया है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ के तहत सांगानेर और प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सीएसटी टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाएं और इंजेक्शन की तस्करी करने के मामले में सुनील कुमार गोयल (37) निवासी गणेश नगर मानसरोवर हाल प्रताप नगर और नरेन्द्र सिंह नरुका (39) निवासी सांगानेर निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार गोयल और नरेंद्र सिंह नरुका मेडिकल स्टोर संचालक फार्मासिस्ट है। पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित नशीली दवाइयों में 3 हजार 465 ट्रामाडोल कैप्सूल, 100 इंजेक्शन, 12 हजार 600 अल्प्राजोलम टैबलेट और 1 हजार 210 ऐविल टैबलेट मिली। पुलिस ने नशीली दवाईयों के साथ बिक्री के 76 हजार 760 रुपए जब्त कर लिए।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह ने बताया कि सीएसटी टीम को मुखबिर की सूचना मिली थी की दो फार्मासिस्ट प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी में शामिल हैं। जिसके घरों पर बड़ी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयां मिल सकती हैं। सूचना मिलने के बाद सीएसटी टीम ने सांगानेर और प्रताप नगर स्थित दोनो फार्मासिस्ट के घरों पर छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रताप नगर और सांगानेर में अलग-अलग मामले दर्ज दर्ज किए गए है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन-किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जा रही थी। शहर में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *