बरेली पुलिस ने चार गिरोहों के 21 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

बरेली, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस ने बुधवार काे चार सक्रिय गिरोहों के 21 शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस एक्शन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में चली इस मुहिम को पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक माना जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, इज्जतनगर और फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार चला रहे अकरम गिरोह के अकरम, आसिफ, हारून, जावेद, राशिद, अफजाल और उस्मान को गैंगस्टर घोषित किया गया है। वहीं भमौरा थाना क्षेत्र में नशे की सप्लाई करने वाले वीरेन्द्र पुत्र पूरनलाल के गिरोह पर भी कार्रवाई की गई है।
बारादरी क्षेत्र में हत्या, लूट और दहशत फैलाने वाले निशांत सोनकर उर्फ बिहारी के गिरोह के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। इस गिरोह में वंदन, अभय, राजा उर्फ कपिल, समीर, शेखर, नैतिक सोनकर और अनस उर्फ मुलायम शामिल हैं। इसके अलावा सुभाषनगर में विक्की दिवाकर, विकास उर्फ विक्कू, रोहित और गंगाधर के गिरोह को भी गैंगस्टर घोषित किया गया है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बरेली में कानून का राज स्थापित करने के लिए किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार



