उत्तरकाशी में भालू का आतंक, पाही गांव की बुजुर्ग महिला को किया घायल

उत्तरकाशी में भालू का आतंक, पाही गांव की बुजुर्ग महिला को किया घायल

उत्तरकाशी, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिले के भटवाडी़ और मोरी ब्लॉक के दर्जनों गांव में भालू के आतंक ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है. भालू के महिलाओ को पर अब तक आधा दर्जन से अधिक कर दिया है. भालू महिलाओं के पीछा करने की घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए हैं. Monday को विकास खण्ड भटवाड़ी के पाही गांव निवासी श्रीमती रुक्मणी देवी उम्र 65 वर्ष पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया.

मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के रेंजर रुप मोहन नौटियाल ने बताया कि ग्रामीणों के सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल में लाया गया. जिसका प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है. इस दौरान ग्राम प्रधान पाही, पूर्व ग्राम प्रधान प्रीतम रावत ,मनोहर रावत , राजपाल रावत ,वन दरोगा नरेंद्र सिंह, वन विट अधिकारी अंतर सिंह गुसाई सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहें.

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Leave a Comment