Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बंगाल बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार, कोलकाता में बांग्ला भाषा में अमित शाह का बड़ा बयान

अमित‌ शाह

कोलकाता, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल प्रवास पर कोलकाता पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस स्नेह से अभिभूत अमित शाह ने बांग्ला भाषा में संदेश साझा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल परिवर्तन के लिए पूरी तरह तैयार है।

अमित शाह ने बांग्ला भाषा में अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है और भारतीय जनता पार्टी इस बदलाव की अगुवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि यही ऊर्जा आने वाले चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रवास के दौरान पार्टी के संगठनात्मक और चुनावी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा होगी। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की कोर ग्रुप बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी, वहीं कोलकाता महानगर के सक्रिय और मजबूत संगठनात्मक कार्यकर्ताओं के साथ भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ती जा रही है।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *