
जोधपुर, 12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल से संचालित भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस के मध्य चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन Saturday सुबह 11.30 बजे भगत की कोठी स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन अपने निर्धारित समयानुसार अगले दिन sunday सुबह 7.25 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल Saturday को 11.30 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं वापसी में 04828 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी स्पेशल sunday 14 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलकर Monday सुबह 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी.
उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान 27 सितंबर से प्रारंभ की गई यह स्पेशल ट्रेन भगत की कोठी से 20 व 27 दिसंबर (Saturday ) तथा बांद्रा टर्मिनस से 14, 21 व 28 दिसंबर (sunday ) को भी संचालित की जाएगी. मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन मार्ग में लूणी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबू रोड, पालनपुर, मेहसाणा, साबरमती, बड़ोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
(Udaipur Kiran) / सतीश
