Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

सिंहस्थ-2028 के लिए भांग्या और मगरखेड़ा की सड़क नींव का पत्थर साबित होगी: मंत्री सिलावट

भांग्या-मगरखेडा सड़क के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम

– 10 गांवों के 50 हजार से अधिक नागरिकों को होगा लाभ – सड़क सौगात से क्षेत्र का होगा विकास

इंदौर, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मेरे सांवेर वासियों को 2019 में मिले आशीर्वाद के बाद जनवरी 2019 से लेकर आज तक सांवेर विधानसभा में लगभग 974 करोड़ रुपये लागत की 906 किलोमीटर की 185 सडकों की स्वीकृति कराई गई है। इसमें भांग्या और मगरखेड़ा की सड़क भी शामिल हैं। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को धन्यवाद देता हूँ। आज लगभग साढे 3 करोड़ रुपये की लागत से नई बनने वाली और बन चुकी सडकों का भूमिपूजन-लोकार्पण करने आया हूँ। आज जो शंखेश्वर से भांग्या की सड़क का लोकार्पण करने आया हूँ, इसकी लागत लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये है, इस सडक की बहुत मांग थी। इस सड़क के बन जाने से 10 गांवों- जाख्या, जस्सा कराडिया, शक्करखेडी, पंचडेरिया, बजरंग पालिया, कैलोदहाला, भानगढ, भवरासला के 50 हजार से ज्यादा नागरिकों को लाभ होगा और सिंहस्थ 2028 के मान से यह सड़क नींव का पत्थर साबित होगी।

मंत्री सिलावट शुक्रवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत भांग्या-मगरखेडा सड़क के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भांग्या और मगरखेडा में करीब 5-5 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन-लोकार्पण हुए हैं। यहां पर सीसी रोड, नाली, पुलिया, स्ट्रीट लाईट, सामुदायिक भवन, पीएम आवास, आंगनवाडी भवन, शौचालय, श्मशान घाट का निर्माण किया गया। इन दोनों गांवों में कचरा प्लांट और शेड, कचरा गाडी और डीपी और पूरे गांव में लाईट लगाने का कार्य किया गया। जल जीवन मिशन के द्वारा भांग्या और मगरखेडा में 2 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी बनाई गई है। पानी का टेंकर भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज मैं विकास की बात करने आया हूँ। आपके पास अरविन्दो चौराहा पर 613 करोड़ रुपये की लागत से प्लाय ओवर ब्रिज पुल बन रहा है। बहुत जल्दी यहां मेट्रो स्टेशन बनने वाला हैं, जिसका लाभ आपको भी मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *