भरुहना चौराहा–मेडिकल कॉलेज मार्ग बनेगा 4 लेन, परियोजना को मिली बड़ी स्वीकृति

Chief Minister  योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते विधायक रत्नाकर मिश्र

– शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार

मीरजापुर, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नगर के लिए बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना को आखिरकार हरी झंडी मिल गई है. Chief Minister योगी आदित्यनाथ के समक्ष नगर विधायक रत्नाकर मिश्र द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर सरकार ने भरुहना चौराहा से मेडिकल कॉलेज तक 4 लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 5.600 किमी) के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है.

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1557.98 लाख रुपये (15 करोड़ 57 लाख 98 हजार रुपये) स्वीकृत किए गए हैं. सड़क का 4 लेन में विस्तार न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि आसपास के इलाक़ों में आर्थिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को भी नई गति देगा.

विधायक रत्नाकर मिश्र ने इस स्वीकृति के लिए Chief Minister योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के नगर विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि “जनसेवा के मार्ग में जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी शक्ति है.”

परियोजना के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है और मेडिकल कॉलेज तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा.

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Leave a Comment