गुटबाजी से ध्यान हटाने की कोशिश है कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन: भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ.

देहरादून, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) . भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस में प्रांतीय नेतृत्व परिवर्तन और नई समिति का गठन हर चुनाव से पहले की प्रक्रिया है और इसका कोई असर चुनाव नतीजों पर नही पड़ने वाला है. जनता कांग्रेस की हर गतिविधि से वाक़िफ़ है.

sunday के यहां पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में भट्ट ने कहा कि जिन चेहरों को समिति में जगह मिली है, वह कांग्रेस में बड़े गुट हैं. राज्य की जनता भी उनसे भली भांति वाक़िफ़ है. इस रणनीति से कांग्रेस को कितना लाभ हुआ यह तो बाद का सवाल है, लेकिन इससे कुछ नये गुट भी निश्चित रूप से उभरे हैं. कांग्रेस में ही चर्चा आम है कि उनके वयोवृद्ध नेता को संन्यास के संकेत दिये गए हैं. भट्ट ने कहा कि कांग्रेस की सांगठनिक रचना और रणनीति उसका निजी विषय है, लेकिन विकास कार्यों को लेकर उसकी नकारात्मक प्रतिक्रिया तथ्यों के विपरीत है. विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ साहसिक कानून बनाने वाला उतराखंड देश में रोल मॉडल है.

भट्ट ने कहा कि Uttarakhand आज विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और आगामी दशक का श्रेष्ठ राज्य बनने की दिशा मे अग्रसर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मार्गदर्शक हैं और राज्य मे लाखों करोड़ के कार्य वर्तमान में चल रहे हैं. राज्य हर क्षेत्र मे तरक्की कर रहा है. प्रधानमंत्री हर दौरे पर राज्य को सौग़ातें देते रहे है. जनता को भाजपा पर अटूट भरोसा है और यह 2027 में भी कारगर सिद्ध होगा.

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Leave a Comment