
भव्य बिश्नोई ने किया आदमपुर में अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन
हिसार, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . भाजपा युवा नेता भव्य बिश्नोई ने कहा है कि आदमपुर
क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं. हर गांव में विभिन्न स्तर पर विकास
कार्य चल रहे हैं. ज्यादातर विकास कार्य या तो पूरे हो चुके हैं या फिर अंतिम चरण में
है.
भव्य बिश्नोई शुक्रवार काे क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का उद्धाटन करते
हुए क्षेत्रवासियों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आदमपुर के विकास की इसी गति
को आगे बढ़ाया जाएगा और निरंतर उनका व कुलदीप बिश्नोई का प्रयास रहता है कि हलकावासियों
की जो भी मांग हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए. उन्होंने कहा कि Chief Minister
नायब सैनी के शासनकाल में हर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हर वर्ग के उत्थान
के लिए नीतियां लागू की जा रही हैंं इस दौरान उन्होंने गांवों में विभिन्न सामाजिक
कार्यक्रमों में भी भाग लिया तथा अपनों के सुख-दुख में शिरकत की.
इस दौरान भव्य बिश्नोई ने एक करोड़ 90 लाख की लागत से बने आदमपुर मंडी बाईपास
रोड, गांव बगला में 54 लाख रूपए की लागत से बने खाल निर्माण, गांव मोठसरा में 4 लाख
रूपए की लागत से गली निर्माण, बीसी चौपाल में 4 लाख रूपए की लागत से बने कमरे, एससी
चौपाल में 5 लाख रूपए की लागत बने कमरे, मंडी आदमपुर में एससी चौपाल से हाल कमरे, रविदास
चौपाल में कमरा, नायक चौपाल में कमरे, खैरमपुर में 68 लाख 83 हजार से बनी फिरनी, सीसवाल
में बिश्नोई चौपाल में 4 लाख रूपए की लागत से ब्लॉक, घुड़साल में एससी चौपाल में
14 लाख 94 हजार की लागत से निर्माण कार्य, जाखोद में धानक चौपाल में हॉल कमरा व भागू
शर्मा के चौक के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया.
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
