Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

अपना घर आश्रम, बेदला में राधा कृष्ण मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न

उदयपुर, 3 अक्टूबर (Udaipur Kiran News)। विजयादशमी के पावन अवसर पर बेदला स्थित अपना घर आश्रम में राधा कृष्ण मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी आर. पी. गुप्ता के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में आश्रम में निवासरत प्रभुजनों के करकमलों से भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ।

अपना घर आश्रम

इस अवसर पर आर. पी. गुप्ता ने मंदिर निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इस मंदिर के निर्माण से आश्रम परिवार को धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आश्रम के निवासियों के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, वित्त सचिव प्रकाश जोशी, समाजसेवी राकेश पाटनी, पिंकी पाटनी, प्रभारी सुल्तान सिंह, नंदलाल दशोरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *