Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपालः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

भोपालः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

भोपाल, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना इलाके में बुधवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी और उनके छोटे बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, भोपाल के करोंद इलाके में रहने वाले प्रदीप शाक्य (उम्र 35 साल) बुधवार दोपहर अपनी पत्नी राधा और बच्चों अंशु व पूर्वी को लेकर बैरसिया इलाके में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तरावली जोड़ के पास उनकी बाइक को ओवरटेक करते समय एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में प्रदीप, राधा और उनका बेटा अंशु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बेटी पूर्वी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदीप मूल रूप से यूपी के जालौन जिले के रहने वाले थे।

इधर, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पथराव किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद प्रदीप कार में फंसकर कई मीटर तक घसीटे गए। इस दौरान उनका मोबाइल फोन टूट गया। पर्स में मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने प्रदीप की शिनाख्त की।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *