Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपालः अधूरी पड़े आवासों का निरीक्षण करने पहुंची महापौर पर भड़के हितग्राही

भोपाल महापौर मालती राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 नंबर आवासीय परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करनी पहुंची

भोपाल, 16 दिसबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के अधूरे हाउसिंग फॉर ऑल प्रोजेक्ट को लेकर अब लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। मंगलवार को 12 नंबर मल्टी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंची महापौर मालती राय को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इस पर महापौर ने कहा कि यह रेरा की वजह से लेट हुआ है।

भोपाल महापौर मालती राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12 नंबर आवासीय परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करनी पहुंची थी। एक हितग्राही ने तो रास्ता रोकते हुए पूछा कि मकान कब तक देंगे? मैं जनवरी तक रुका हूं। महापौर राय ने भी बात कर समझाया। कई लोगों ने कहा कि 8 साल बाद भी मकान नहीं मिल पाया है।

महापौर राय ने बताया, 12 नंबर मल्टी में जिन लोगों ने घर की बुकिंग कराई थी, उन्होंने बहुत दिनों से पैसा जमा कर रखा है, लेकिन रेरा की अनुमति नहीं मिली थी। इस वजह से लेट हो गए। अब रेरा की अनुमति मिल गई है। इसलिए काम तेजी से कर रहे हैं। अगले साल मई तक सभी मकान लोगों को दे देंगे।

परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सभी आवासों के निर्माण कार्यों को मई 2026 तक पूर्ण करने तथा एम.आई.जी आवासों के 01 ब्लाक का कार्य जनवरी 2026 तक पूर्ण कर हितग्राहियों को आधिपत्य सौंपने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद की सदस्या छाया ठाकुर, जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव, निगम के अधिकारी मौजूद थे।

महापौर मालती राय ने मंगलवार को 12 नंबर आवासीय परियोजना स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और परियोजना के सभी पर अधूरे पड़े कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही मानचित्रों का अवलोकन भी किया। महापौर राय ने विभिन्न श्रेणियों के आवासीय प्रकोष्ठों की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की।

महापौर श्रीमती राय ने निर्माण कार्यों को तीव्र गति से सुनिश्चित करते हुए सभी श्रेणियों के आवासों के कार्य आगामी मई 2026 तक पूर्ण करने और एम.आई.जी आवासों के 01 ब्लाक का कार्य जनवरी 2026 तक पूर्ण कर हितग्राहियों को आधिपत्य सौंपने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने परियोजना स्थल पर सड़कों का निर्माण एवं आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर बनाने, जलप्रदाय व्यवस्था से संबंधित कार्यों को भी व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राजधानी भोपाल के 12 नंबर स्टाप आवासीय परियोजना में 216 एम.आई.जी, 576 एल.आई.जी तथा 432 ई.डब्ल्यू.एस आवास निर्मित किए जा रहे है इस प्रकार इस परियोजना में कुल 1224 आवास निर्मित किए जा रहे है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजू विश्वकर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *