भोपाल : जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी आवेदकों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश

– जनसुनवाई में 130 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
भोपाल, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया। जनसुनवाई में आए नागरिकों से 130 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए । इस अवसर पर एडीएम सुमित कुमार, अंकुर मेश्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिंह ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत



