Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपालः आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन बोट क्लब हुई रोमांचक बोट रेस

आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन बोट क्लब हुई रोमांचक बोट रेस

भोपाल, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट के दूसरे दिन शनिवार को बोट क्लब में बोट रेस का आयोजन हुआ। बड़े तालाब में आयोजित बोट रेस में चार हाउस रेड, ब्लू, ग्रीन और यलो के अधिकारी और उनके परिजन कड़ाके की ठंड में उत्साह के साथ शामिल हुए। करीब 200 मीटर की दूरी वाली रेस में प्रत्येक टीम में तीन वयस्क पुरुष, एक अनुभवी खिलाड़ी, एक महिला और एक बच्चा शामिल थे, साथ ही चार सपोर्ट सदस्य एक गाइड और एक ड्रमर भी टीम के साथ थे।

बोट रेस के दौरान डीजे की धुनों और गीत-संगीत ने माहौल को और रंगीन बना दिया। सुबह लहरों के बीच रेस और मौज-मस्ती के बाद अधिकारियों ने अरेरा क्लब में दिनभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसके साथ ही आज चारों हाउस के तहत कुकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। चारों हाउस के तहत आयोजित कुकिंग प्रतियोगिता में महिला और पुरुष आईएएस अधिकारियों और उनके परिजन अलग-अलग व्यंजन बनाकर अपनी टीम का उत्साह बढाया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की संतुष्टि के साथ हुआ।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *