
भोपाल, 12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार देर शाम राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में चल रहे भोजपाल उत्सव मेले का भ्रमण किया. उन्होंने भ्रमण के दौरान मेला परिसर में स्थापित दुकानों का अवलोकन किया, साथ ही खाद्य पदार्थ, पुस्तक, सोलर उर्जा, हथकरघा और हस्तशिल्प की विभिन्न स्टॉलों पर जाकर क्रेता और विक्रेताओं से चर्चा की. उन्होंने भ्रमण के दौरान मेला क्षेत्र में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर केन्द्रित प्रदर्शनी अभ्युदय Madhya Pradesh का अवलोकन कर सराहना की.
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रारंभ में मेला परिसर में स्थापित मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजन किया. मेला व्यवस्थाओं की जानकारी के लिए मेला कार्यालय का निरीक्षण किया. राज्यपाल का स्वागत फलों की टोकरी, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर मेला समिति अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास विरानी द्वारा किया गया. राज्यपाल मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में तेजश द सूफी बैंड की प्रस्तुति के कार्यक्रम में भी शामिल हुए. उल्लेखनीय है की भेल जन सेवा समिति के द्वारा भोजपाल उत्सव मेले का आयोजन किया गया है. मेला 14 नवंबर से प्रारंभ होकर 1 जनवरी तक चलेगा.
(Udaipur Kiran) तोमर
