Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपालः चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

भोपालः चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

भोपाल, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों में आमजन को शुद्ध एंव गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की सुगम उपलब्धता के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सोमवार को चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को दुकान में स्वच्छता रखने एवं खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने के लिए निर्देशित किया गया एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को समझाइश दी गई कि किसी भी दशा में दूषित एवं खराब खाद्य सामग्री का विक्रय न करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण किये गये मुख्य प्रतिष्ठानों में रायसेन रोड पिपलानी में ओमजय सेव नमकीन से बेसन एवं तेल, गौरव डेरी से दूध, दही, घी, मावा, क्वालिटी स्वीट्स हाउस से मिल्क केक, बादामवर्की, मगज लड्डू, मावा वर्फी के, गोपाल दूध डेरी से दूध, दही, मावा, पनीर, घी के नमूनों की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जाँच की गई। सभी मानक पाए गए।

इसके अतिरिक्त चलित प्रयोगशाला के माध्य खादय सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा इंद्रपुरी स्थित बजरंग स्वीट्स से नमकीन मठरी, बेसन लड्डू, मिल्क पेड़ा, मिल्क केक, एम.पी.नगर स्थित मनोहर फूड्स से मिल्क केक, मिलन स्वीट्स से मलाई बर्फी, बेसन लड्डू, मावा पेड़ा एंव नमकीन सेव एंव अशोका गार्डन स्थित पंजाब डेयरी से मावा, राजस्थान मिष्ठान भंडार अरविंद विहार बागमुगलिया से समोसा और मावा पेड़ा के नमूने, परमार डेयरी 11 नंबर मार्केट से पनीर का नमूना एवं अमीरा नमकीन हाउस अरेरा कालोनी से नमकीन के सैंपल संग्रहित किये गये।

निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अरूणेश कुमार पटेल, भोजराज धाकड़, साधना सक्सेना, जे.पी. विश्वकर्मा व जे.पी. लववंशी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *