
कोरबा/जांजगीर-चांपा, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जिले में चांपा पुलिस ने आज बुधवार को जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपितों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में Chhattisgarh जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है. मौके से 6000 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किए गए.
घटना ग्राम सिवनी के करवारपारा की है, जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रूपये-पैसों का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलने पर Superintendent of Police विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त Superintendent of Police उमेश कश्यप तथा एसडीओपी चाम्पा यदुमणी सिदार के निर्देशन में तत्काल घेराबंदी के आदेश दिए गए.
थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को आते देख जुआरी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी 12 जुआरियों को दबोचा गया. सभी आरोपितों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार जुआरितों में गुलाब राम ढीमर, छेदीलाल राठौर, पीतांबर देवांगन, घनश्याम साहू, लखन यादव, मनमोहन धीवर, सुखसागर दास, मेघा राम साहू, लखन सिंह, बलराम बरेठ, सरजू राम धोबी और गयाराम राठौर यह सभी सिवनी व आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं. जुआरियों से नकद 6000 रुपये व 52 ताश पत्ती जब्त किया है.
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी
