खड़गपुर मंडल की बड़ी कार्रवाई, अवैध पैक्ड पानी जब्त

संतरागाछी स्टेशन पर अनधिकृत पैक्ड पानी जब्त करती वाणिज्य टीम.
संतरागाछी स्टेशन पर अनधिकृत पैक्ड पानी जब्त करती वाणिज्य टीम.
संतरागाछी स्टेशन पर अनधिकृत पैक्ड पानी जब्त करती वाणिज्य टीम.
संतरागाछी स्टेशन पर अनधिकृत पैक्ड पानी जब्त करती वाणिज्य टीम.

खड़गपुर, 03 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अनधिकृत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (पीडीब्ल्यू) की बिक्री के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी है. मंडल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बुधवार को संतरागाछी रेलवे स्टेशन पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें वाणिज्य विभाग की टीम ने प्लेटफॉर्म क्षेत्र से लगभग 30 कार्टून अवैध पैक्ड पानी जब्त किया.

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि स्टेशनों तथा ट्रेनों में केवल रेलवे-स्वीकृत पेयजल की ही बिक्री की अनुमति है. यात्रियों की सुरक्षा और गुणवत्तायुक्त सेवाऐं सुनिश्चित करने हेतु ऐसे उल्लंघनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इन प्रवर्तन अभियानों के साथ-साथ वाणिज्य विभाग द्वारा कई ट्रेनों में सम्वाद कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. ट्रेन संख्या 12859, 12860, 18046 और 12262 में वाणिज्य निरीक्षकों और टिकट जांच कर्मियों ने पैंट्री कार स्टाफ तथा ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) से बातचीत कर स्वच्छता और मानक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इसमें शामिल प्रमुख बिंदु थे —

कचरे का उचित निपटान, कचरे का पृथक्करण व प्रबंधन, कोचों की स्वच्छता, केटरिंग व स्वच्छता मानकों का पालन.

प्रेस विज्ञप्ति में खड़गपुर मंडल ने कहा कि सम्वाद कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा की गुणवत्ता बढ़ेगी और यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. रेलवे ने बताया कि स्वच्छ, सुरक्षित और यात्री-केंद्रित सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए निगरानी, जागरूकता और कठोर प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a Comment