Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

रंगदारी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार: रोहित गोदारा–राहुल रिणवा गिरोह से जुड़े आठ  आरोपी गिरफ्तार

रंगदारी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार: रोहित गोदारा–राहुल रिणवा गिरोह से जुड़े आठ  आरोपी गिरफ्तार
रंगदारी नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार: रोहित गोदारा–राहुल रिणवा गिरोह से जुड़े आठ  आरोपी गिरफ्तार

जयपुर/ सीकर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जयपुर रेंज पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रोहित गोदारा और राहुल रिणवा गिरोह से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी व्यापारियों और संपन्न लोगों को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज एच.जी. राघवेन्द्र सुहास ने बताया कि संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीकर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृताधिकारी फतेहपुर के सुपरविजन में रामगढ़ शेखावाटी थाना पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की संगठित अपराध से संबंधित गंभीर धाराओं एवं आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह के रूप में संगठित होकर रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान मनोज चांडोलिया, मुकेश चांडोलिया, योगेश कुमार, महेन्द्र सिंह, रवि उर्फ आर.के. जाखड़, हरीश छापोलिया, जसवंत उर्फ पिंटू और ऋतिक जांडवाला को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ जारी है।

15 टीमों के 150 जवानों ने एक साथ दी दबिश

गैंगवार और संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की 15 विशेष टीमों के माध्यम से एक साथ ताबड़तोड़ दबिश दी। इस अभियान में करीब 150 अधिकारी और जवान शामिल रहे। वहीं लग्जरी वाहनों सहित कई वाहन जब्त किए गए। वहीं अभियान के दौरान कई बदमाश प्रवृत्ति के लोगों से पूछताछ की गई तथा अवैध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए गए।

आईजी सुहास ने बताया कि नए कानून के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। इसके साथ ही संगठित अपराध से जुड़े फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी सख्ती से जारी रहेंगी। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय पैदा करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *