Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राजस्थान लोक सेवा आयोग में वृहद स्वच्छता अभियान

आरपीएससी में ’स्वच्छता अभियान’, कार्मिकोें ने मिलकर संभाला मोर्चा

अजमेर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान लोक सेवा आयोग में मंगलवार को स्वच्छता अभियान का वृहद आयोजन किया गया। यह अभियान राज्य के समस्त राजकीय कार्यालयों में 11 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वच्छ और कार्यशील वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग के सभी अधिकारी एवं कार्मिक प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक पूरी तत्परता के साथ अभियान में शामिल हुए और परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभाई।साफ-सफाई पूर्ण होने के बाद आयोग सचिव द्वारा सभी कक्षों का निरीक्षण किया गया तथा उत्कृष्ट स्वच्छता के आधार पर रैंकिंग भी प्रदान की गई। इसमें गोपनीय अनुभाग के कक्षों को प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ, जबकि परीक्षा-क अनुभाग को तृतीय स्थान दिया गया।इस अवसर पर आयोग सचिव ने स्वच्छता अभियान के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब सभी लोग बिना किसी भेदभाव के स्वच्छता कार्य में सहभागी बनते हैं, तो इससे समानता और सामूहिक सहभागिता का सशक्त संदेश समाज में जाता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियानों से स्वच्छता के प्रति सम्मान और उसके महत्व की भावना आमजन में भी विकसित होती है।अभियान के अंतर्गत आयोग कार्यालय के कुल 102 कक्षों में सघन सफाई की गई। सफाई के दौरान छतों और कोनों में जमी धूल-मिट्टी तथा जालों को पूरी तरह हटाया गया। इसके साथ ही कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों और फाइलों का सुव्यवस्थित रखरखाव किया गया, जिससे कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष बनाया जा सके। कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से अनुपयोगी सामग्री और अवधिपार रिकॉर्ड के नियमानुसार नष्टीकरण की वीडिंग प्रक्रिया भी अपनाई गई।

(Udaipur Kiran) / संतोष

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *