बेलियाबेड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गो-तस्करी नाकाम

बेलियाबेड़ा में पुलिस की कार्रवाई, पिकअप वैन से सात मवेशी जब्त.

झाड़ग्राम, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) . झाड़ग्राम जिले के बेलियाबेड़ा थाना क्षेत्र में Saturday देर रात पुलिस ने अवैध गो-तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक पिकअप वैन समेत सात मवेशियों को जब्त किया है. मामले में शेख रफील नामक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार आरोपित शेख रफीलअरी को sunday अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने Monday शाम को आधिकारिक पुष्टि की.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, Saturday देर रात जिले के विभिन्न इलाकों में कड़ी निगरानी और नाकाबंदी की जा रही थी. इसी दौरान बेलियाबेड़ा इलाके से गुजर रही एक संदिग्ध पिकअप वैन को रोका गया. वाहन में मवेशियों को ले जाया जा रहा था. आरोपित शेख रफील वैध कागजात प्रस्तुत करने में असफल रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की है. प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध गो-तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है.

पुलिस का कहना है कि झाड़ग्राम जिले में अवैध गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है.

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Leave a Comment