Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

जेटिया थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 किलो गांजा जब्त

जेटिया थाना क्षेत्र में जब्त गांजा के साथ पुलिस अधिकारी
जेटिया थाना क्षेत्र में जब्त गांजा के साथ पुलिस अधिकारी

बैरकपुर (उत्तर 24 परगना), 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव विभाग (डीडी) की टीम ने जेटिया थाना पुलिस के साथ सोमवार देर रात संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जेटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कांपा–जगुली रोड पर धर्मपुर हॉस्टल गेट के समीप एक व्यावसायिक वाहन (लारी) को रोका गया।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान वाहन से लगभग 90 किलोग्राम गांजा जैसी मादक सामग्री बरामद की गई। इसके बाद नियमानुसार पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया।

इस मामले में मुर्शिदाबाद जिले के इस्लामपुर निवासी दो आरोपितों अब्दुल अलीम शेख (55) एवं मोहम्मद आसिम फारूक (35) है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपित उक्त मादक पदार्थ के अवैध कब्जे में पाए गए, जिसके आधार पर उनके खिलाफ जेटिया थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस हिरासत की मांग के साथ संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *