
रांची, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राउरकेला (ओडिशा) में हुई चार हजार किलोग्राम विस्फोटक लूट मामले में अहम खुलासा किया है. एनआईए की जांच में पता चला है कि Jharkhand और ओडिशा के नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक की लूट की थी.
इस मामले में एनआईए ने 11 नक्सलियों पर चार्जशीट दाखिल किया है. इनमें Jharkhand के सारंडा में सक्रिय एक करोड़ इनामी नक्सली पतिराम मांझी उर्फ अनल, जरजा मुंडा, पिंटू लोहरा, लालजीत, शिवा बोदरा, अमित मुंडा, सुखलाल मुंडा, रवि, राजेश, सोहन और अप्टन शामिल हैं.
एनआईए ने अपनी जांच में पाया कि ये आरोपित लगभग 200 विस्फोटक पैकेट (एक में 20 किलोग्राम) की लूट की आपराधिक साजिश, योजना और उसे अंजाम देने में सक्रिय रूप से शामिल थे. उल्लेखनीय है कि लूट गया विस्फोटक Jharkhand के पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से बरामद किया गया था.
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
