Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

खड़गपुर टाउन पुलिस की बड़ी सफलता, नए आईसी के कार्यभार संभालते ही अवैध गतिविधियों पर कसा शिकंजा

खड़गपुर अवैध दारू विक्रेताओं पर छापा

खड़गपुर, 4 दिसंबर(Udaipur Kiran) । खड़गपुर टाउन थाना के नए प्रभारी (आईसी)पार्थसार्थी पाल के कार्यभार संभालते ही पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात बसस्टैंड परिसर और उसके आसपास अवैध शराब के ठिकानों पर टाउन पुलिस व पीसी पार्टी की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमारी की।

अभियान के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया तथा मौके से अवैध मादक पदार्थों को जब्त किया गया। प्रशासन की ओर से स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं की जाएगी।

खड़गपुरवासियों ने पुलिस की इस सक्रियता और कड़े कदम का स्वागत करते हुए इसे शहर की शांति एवं सुरक्षा की दिशा में सराहनीय पहल बताया है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियानों को और तेज़ किया जाएगा, ताकि शहर को अपराधमुक्त और सुरक्षित रखा जा सके।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिमन्यु गुप्ता

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *