बिहार गृह रक्षा वाहिनी ने मनाया 79वां स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि शोभा अहोटकर ने किया परेड का निरीक्षण

Bihar गृह रक्षा वाहिनी का 79वां स्थापना दिवस समारोह मना

body{font-family:Arial,sans-serif;font-size:10pt;}.cf0{font-family:Nirmala UI,sans-serif;font-size:11pt;}.cf1{font-family:Consolas;font-size:11pt;}

पटना, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Bihar गृह रक्षा वाहिनी का 79वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं की महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा शोभा अहोटकर थीं, जिन्होंने परेड की सलामी ली और विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया.

समारोह को संबोधित करते हुए शोभा अहोटकर ने कहा कि पहले प्रशिक्षण की कमी के कारण गृहरक्षक अधिकारियों और कर्मियों को कमतर समझा जाता था, लेकिन अब बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था की वजह से उनके कार्यों की प्रशंसा हो रही है.

उन्होंने अग्निशमन विभाग में हुए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्‍वासरैया भवन में आग लगने के दौरान उचित संसाधनों की कमी महसूस हुई थी. उसी अनुभव के बाद Chief Minister नीतीश कुमार ने विभाग के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी, जिसके बाद विभाग को आधुनिक वायरलेस सिस्टम, अग्निशमन वाहन और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं.

महानिदेशक ने नव-नियुक्त गृहरक्षकों को अनुशासन का पालन करने की नसीहत देते हुए कहा कि वाहिनी की गरिमा बनाए रखना सभी का कर्तव्य है. उन्होंने कर्मियों के कार्य और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया.

कार्यक्रम के अंत में यूनियन के पदाधिकारियों ने महानिदेशक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और आभार जताया.

————

(Udaipur Kiran) / सुरभित दत्त

Leave a Comment