Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 28 सितम्बर से, श्रीडूंगरगढ़ में भी होगा ठहराव

जयपुर, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे 28 सितम्बर से बीकानेर-दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने जा रहा है। यह नई रेलसेवा सप्ताह में छह दिन (बुधवार को छोड़कर) उपलब्ध होगी।

वंदे भारत

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 26471, बीकानेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 28 सितम्बर से हर सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह 5.40 बजे बीकानेर से रवाना होगी और 11.55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 26472, दिल्ली कैंट-बीकानेर वंदे भारत एक्सप्रेस 28 सितम्बर से उन्हीं दिनों दोपहर 4.45 बजे दिल्ली कैंट से रवाना होगी और रात 11.05 बजे बीकानेर पहुंचेगी।

यह वंदे भारत एक्सप्रेस श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चुरु, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुड़गांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 07 वातानुकूलित चेयर कार और 01 एग्जीक्यूटिव चेयर कार डिब्बा होगा।

भाजपा नेता मनीष सोनी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासियों द्वारा लंबे समय से ट्रेन ठहराव की मांग की जा रही थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस संबंध में चर्चा की, जिसके बाद श्रीडूंगरगढ़ ठहराव को स्वीकृति दी गई। स्थानीय लोगों और अर्जुनराम मेघवाल ने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *