Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

एलएचबी रैक से चलेगी बीकानेर-मिरज सुपरफास्ट

jodhpur

जोधपुर, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने बीकानेर-मिरज-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में पारंपरिक आईसीएफ कोचों के स्थान पर आधुनिक एलएचबी रैक लगाने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 20475/20476 में आठ दिसंबर से बीकानेर से तथा नौ दिसंबर से मिरज से एलएचबी रैक का संचालन शुरू होगा। नई रैक संरचना में कुल 20 कोच रहेंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 5 थ्री-टियर एसी, 7 स्लीपर, 4 जनरल कोच और 2 लगेज/जनरेटर/ब्रेक वैन शामिल हैं। डीआरएम के अनुसार एलएचबी कोच उच्च सुरक्षा, बेहतर गति क्षमता और अधिक स्थिरता प्रदान करते हैं, जिससे यात्रियों को और अधिक सुगम व गुणवत्तापूर्ण यात्रा मिलेगी।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *