
अररिया,08 दिसम्बर(Udaipur Kiran) . फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर शहर के मार्केटिंग यार्ड गेट संख्या दो के पास से बाइक पर सवार एक युवक को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार युवक फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 12 का रहने वाला 35 वर्षीय अरविंद यादव पिता योगानंद यादव है.
पुलिस ने आरोपित की मोटरसाइकिल टीवीएस स्टार सिटी संख्या बीआर 38 एएल 4576 से कुल 127 बोतल नेपाली शराब,18 केन बियर बरामद किया. गिरफ्तार अरविंद कुमार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर
