Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

सोनीपत: अस्पताल में पहुंचे हुए मृतक के परिजन

सोनीपत, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत

जिले में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक घर से ड्यूटी पर जा

रहा था। यह हादसा सिंधु सीमा से पानीपत की ओर जाने वाले सेवा मार्ग पर हुआ। पुलिस ने

मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक

के बेटे ऋषभ राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका परिवार मूल रूप से पूर्णिया,

बिहार का निवासी है और वर्तमान में शाहबाद दौलत, दिल्ली में रह रहा है। 19 दिसंबर

की शाम उनके पिता मोटरसाइकिल से घर से राई स्थित कारखाने के लिए

निकले थे।

कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि सिंधु सीमा के पास सर्विस रोड पर उनकी

दुर्घटना हो गई है। एक कार

चालक गलत दिशा से आ रहा था। अचानक कार चालक ने मोटरसाइकिल की ओर साइड काट दी, जिससे

मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा

गई। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

कुंडली

थाना में तैनात उप निरीक्षक नवीन को सोनीपत नियंत्रण कक्ष से दुर्घटना की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से शव को नागरिक

अस्पताल सोनीपत भिजवाया गया। इसके बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव को शव परीक्षण

के लिए शवगृह में रखवाया गया।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *