Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन, मुकदमा दर्ज

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बिसरख थाना क्षेत्र में पति के साथ बाजार जाते समय ने शनिवार सुबह उनकी पत्नी की बाइक पर सवार अज्ञात बदमाश साेने की चेन लूटकर फरार हाे गए। इस घटना में उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर चाेटिल हाे गईं। मामले में पीड़ित पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना बिसरख के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विवेक प्रकाश पाल ने तहरीर दी कि आज सुबह वह अपनी पत्नी के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार में जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आए और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। उनकी पत्नी ने चेन काे बचाने के प्रयास किया और करीब 65 प्रतिशत चेन का भाग टूट कर बदमाशों के हाथ में चला गया।

पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी की चेन 16 ग्राम की थी। 10 ग्राम से ज्यादा सोने की चेन का भाग बदमाश लेकर फरार हाे गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *