Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

मुजफ्फरपुर मघर के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

CCTV

मुजफ्फरपुर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

जिले में कड़ाके की ठंड और कोहरे के प्रकोप के बीच अब चोरों का गिरोह भी सक्रिय हो गया है। ताजा मामला मनियारी थाना क्षेत्र के सिलौत भिमल गांव का है, जहां देर रात चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया और वहां खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। हालांकि, किस्मत से पीड़ित की बाइक बरामद हो गई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, सिलौत भिमल निवासी शत्रुध्न महतो के घर को बीती रात तीन चोरों ने निशाना बनाया। जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तभी चोरों ने परिसर में प्रवेश किया और बड़ी चालाकी से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद चोर बाइक लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए।

तेल खत्म होने से बची बाइक

चोरों ने बाइक तो चुरा ली, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हो पाई। घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर जाकर मोटरसाइकिल का तेल (पेट्रोल) खत्म हो गया। काफी कोशिश के बाद भी जब बाइक स्टार्ट नहीं हुई, तो चोर पकड़े जाने के डर से मोटरसाइकिल को वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

चोरी की यह पूरी वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तीन की संख्या में आए चोर किस तरह बाइक को चुराकर ले जा रहे हैं।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय मनियारी थाने में लिखित आवेदन दिया है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड बढ़ते ही पुलिस गश्त कम होने के कारण ऐसी वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है।

(Udaipur Kiran) / मनोज कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *