भाजपा ने घोषित किया प्रान्तीय परिषद के सदस्यों के नाम

भाजपा

लखनऊ,09 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . Indian जनता पार्टी ने मंगलवार को प्रान्तीय परिषद के सदस्यों के नाम की सूची जारी कर दी है. माना जा रहा है कि अब जल्द ही पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करायेगी. संगठन चुनाव 2024—25 के आधार पर निर्वाचित प्रान्तीय परिषद सदस्यों की घोषणा Indian जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डा.महेन्द्र नाथ पाण्डेय की संस्तुति के बाद मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से की गयी.

भाजपा कार्यालय से जारी सूची के अनुसार लखनऊ महानगर से ऋषिपाल सिंह, प्रमिला गुलेहरा, राहुल निगम, रमाशंकर त्रिपाठी, पुरूषोत्तम पुरी और ​विनोद बाजपेई को प्रान्तीय परिषद का सदस्य घोषित किया गया है. बलरामपुर से जन्मेजय सिंह, वंदना पासवान, कु​सुम चौहान, रमेश तिवारी के नाम की घोषणा की गयी. बहराइच से मोतीलाल निषाद, राम सरोज पाठक, अरविन्द गुप्ता, कुश शुक्ला, बृजेश निषाद, धर्मेन्द्र शुक्ल, दीनानाथ तिवारी और विशाल सिंह नाम सूची में है. अमेठी से घनश्याम चौरसिया, राम प्रसाद मिश्रा, अशोक मौर्या व उपमा सरोज का नाम सूची में है. इसी तरह गाजियाबाद से प्रीति जैन, अशोक महेश्वरी व मनोज नारायण शास्त्री का नाम सूची में है. हापुड से उमेश राणा, शिवकुमार व राहुल उपाध्याय को प्रान्तीय सदस्य घोषित किया गया है. औरैया से मंजू चौहान, आशाराम राजपूत व अशोक दोहरे का नाम शामिल है. महराजगंज से प्रमोद त्रिपाठी, राजेन्द्र निषाद, संजय वर्मा, कमलेश जायसवाल व धर्मनाथ खरवार का नाम शामिल है. सोनभद्र जिले से इन्द्र बहादुर सिंह, राम नवल मौर्य, राकेश पाण्डेय, सुषमा गौड़ को प्रान्तीय परिषद का सदस्य बनाया गया.

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Leave a Comment